Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर शहर में अंधेरा, हमले की आशंका पर बजा सायरन: मॉक ड्रिल से दिया सुरक्षा का संदेश

civil defence mock drill in udaipur 15 minutes blackout with siren alertcivil defence mock drill in udaipur 15 minutes blackout with siren alert

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार देश के विभिन्न शहरों में हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत उदयपुर में बुधवार रात सायरन की आवाज के साथ ही शहर अंधेरे में डूब गया। 15 मिनट के लिए हुए इस ब्लैकआउट में नागरिकों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया और आपात स्थिति की तरह ही व्यवहार कर मॉक ड्रिल में शामिल हुए। रात 8.45 बजते ही जैसे ही सायरन बजा, पूरा शहर अंधेरे में डूबा नजर आया, लोगों ने भी देशहित में घरों की लाइट्स बंद कर 15 मिनट के ब्लैकआउट में अपना सहयोग दिया। udaipur blackout with siren alert : civil defence mock drill in udaipur 15 minutes blackout with siren वीडियो पर क्लिक कर देखें और सुनें कैसे सायरन की आवाज के साथ शहरभर में हुआ अंधेरा:-

इससे पहले बुधवार दिन में प्रशासन ने साकरोदा स्थित बीपीसीएल के गैस प्लांट परिसर में एक विस्तृत सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता और समन्वय की जांच करना था।

ड्रिल की शुरुआत बीपीसीएल परिसर में अलर्ट सायरन बजने के साथ हुई, जिसके बाद तत्काल सूचना नियंत्रण कक्ष को दी गई जिस पर एक्शन लेते हुए सबसे पहले फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और ऑयल डिपो पर एयर स्ट्राइक जैसे हमले की परिकल्पना के साथ राहत और बचाव कार्य प्रारंभ हुआ। चीफ फायर ऑफिसर बीएल चौधरी के नेतृत्व में जवानों ने अत्यधिक कुशलता के साथ मॉक ड्रिल को अंजाम दिया। आपातकाल स्थिति की सूचना पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश और चीफ फायर ऑफिसर बाबूलाल चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी व्यवस्थाओं और स्थितियों का निरीक्षण किया।

मॉक ड्रिल के दौरान घायल लोगों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने तथा उन्हें निकटवर्ती चिकित्सालयों तक पहुंचाने का भी पूर्वाभ्यास किया गया। इसके तहत 21 डमी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से निकटवर्ती अस्पतालों पहुंचाया गया।

संभागीय आयुक्त केवलरमानी ने मॉक ड्रिल में शामिल एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड तथा होमगार्ड के जवानों को कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर उपज रही परिस्थितियों को देखते हुए इस मॉक ड्रिल को गंभीरता से ले और टीमों के आपसी समन्वय एवं प्रतिक्रिया क्षमता पर विशेष ध्यान दें। आईजी मीणा ने उपकरणों की जांच और प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दी जाएं। ड्रिल के समापन पर जवानों ने भारत माता की जय के नारों से माहौल में जोश भर दिया। civil defence mock drill in udaipur 15 minutes blackout with siren alert वीडियो पर क्लिक कर देखें साकरोदा गैस प्लांट पर एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल:-

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version