Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में सायरन बजने के साथ होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में परखेंगे तैयारियां

udaipur civil defence mock drilludaipur civil defence mock drill

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार 7 मई को देशभर सहित उदयपुर में भी आपातकालीन हालातों से निपटने के लिए सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल होगी। इसके तहत शाम को सायरन बजने की आवाज होगी और इसी के साथ पूरे उदयपुर में रात 8.45 से 9 बजे तक 15 मिनट के लिए ब्लैक आउट होगा। उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता ने लोगों से अपील भी की है कि आमजन घबराएं नहीं, यह सुनियोजित मॉक ड्रिल है। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजने के साथ ही उदयपुर के सभी नागरिक 15 मिनट के लिए अपने घरों, दुकानों, संस्थानों आदि की सभी लाइट्स बंद कर दें। इंवर्टर, सोलर लाइट, जनरेटर आदि वैकल्पिक विद्युत स्त्रोत भी बंद कर अभ्यास में सहयोग करें। udaipur civil defence mock drill. वीडियो पर क्लिक कर सुनें सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल पर क्या बोले कलेक्टर:-

बुधवार को उदयपुर सहित प्रदेश भर में प्रस्तावित मॉक ड्रिल को लेकर मुख्य सचिव सुधांश पंत ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीसी में मुख्य सचिव पंत एवं सैन्य अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से की जाने वाली गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव की वीसी के बाद उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल सहित प्रशासन और पुलिस के सभी आला अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। इसमें मॉक ड्रिल के दौरान आवश्यक प्रबंध, विभिन्न विभागों की भूमिका आदि पर विस्तृत चर्चा की।

जिला कलक्टर मेहता ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की स्थिति में चेतावनी प्रणाली, बचाव और राहत गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसमें सिविल डिफेंस और अग्निशमन विभाग, होम गार्ड एवं एसडीआरएफ की ओर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्थापित अस्थायी अस्पतालों तक पहुंचाने आदि का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। udaipur civil defence mock drill

जिला कलक्टर ने इन गतिविधियों से जुड़े विभागों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शिक्षा विभाग, कॉलेज शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, नेहरू युवा केंद्र को एनसीसी, एनएसएस, स्काउट आदि के सहयोग से जन जागरूकता अभियान चलाने, नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा पूर्वाभ्यास के तहत ही रात्रि में सायरन बजने के साथ ब्लैक आउट का भी अभ्यास किया जाएगा। इसमें आमजन से 15 मिनट के लिए बिजली बंद रखने की अपील की गई है। इस दौरान पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक एहतियातन कदम उठाने, बीएसएनएल को सायरन और हॉटलाइन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग को समस्त मेडिकल छात्रों को संबंधित अस्पतालों में उपस्थित रहने के लिए पाबंद करने के भी निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त सुश्री केवलरमानी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने संबंधित तैयारियां पूर्ण रखने तथा पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version