Site iconSite icon AR Live News

बीती रात राजस्थान में उदयपुर के वल्लभनगर में हुई सर्वाधिक बारिश: मेवाड़ में जारी रहेगा अंधड़-बारिश का दौर

mausam udaipurmausam udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात उदयपुर सहित राजस्थान के कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ मध्यम से तेज बारिश होने के साथ ही कई जगह ओले भी गिरे। इससे तापमान में काफी कमी आयी है और गर्मी का असर भी कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राजस्थान में उदयपुर जिले के वल्लभनगर में सर्वाधिक 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि उदयपुर शहर में 7 मिलीमीटर बारिश हुई।(rainfall in Udaipur rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को भी परिसंचरण तंत्र राज्य के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी 2-3 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। आज जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश व मेघगर्जन होने की संभावना है।(rainfall in Udaipur rajasthan)

आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गईं। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री कम है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version