पणजी,(एआर लाइव न्यूज)। गोवा के शिरगांव में एक धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।(stampede in Shirgao Goa)
गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने पर अचानक भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान कई लोग भीड़ में नीचे गिर गए। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों को मापुसा के जीएमसी और उत्तरी गोवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में गोवा के साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक से भी श्रद्धालु आते है। (stampede in Shirgao Goa)
मुख्यमंत्री पहुंचे मौके पर, जांच के दिए आदेश
हादसे के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और हादसे के कारणों की आरंभिक जानकारी ली। उन्होंने घायलों के इलाज को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

