Site iconSite icon AR Live News

एटीएम मशीन गैस कटर से काट साढ़े आठ लाख रूपए चोरी कर ले गए बदमाश

salumber bank atm theft using gas cutter theft more than rs 8 lakhsalumber bank atm theft using gas cutter theft more than rs 8 lakh

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सूलंबर जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र स्थित बैंक एटीएम में शनिवार तड़के स्कॉर्पियो गाड़ी से आए बदमाशों ने चोरी की वारदात का अंजाम दिया है। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटी और साढ़े आठ लाख रूपए चोरी कर ले गए। बदमाश इतने शातिर थे कि एटीएम केबिन में आते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर उन्हें बेकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। salumber bank atm theft using gas cutter

सलूंबर डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि वारदात की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के बाहर आज शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन चार बजे एक स्कॉर्पियो आकर रूकी। गाड़ी से तीन से चार नकाबपोश बदमाश उतरे। एटीएम केबिन के अंदर आते ही उन्होंने एटीएम मशीन और केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर उसे खराब किया। इसके बाद कुछ ही मिनटों में बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काट दिया और एटीएम का कैश बॉक्स उठाकर स्कॉर्पियो में डाल फरार हो गए। सुबह रोजमर्रा की तरफ लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो वारदात को पता चला। बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार एटीएम मशीन में करीब साढ़े आठ लाख रूपए रखे थे, जो चोरी हुए हैं। salumber bank atm theft

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version