Site iconSite icon AR Live News

करोड़ों की जमीन के फर्जी बेचान मामले में डमी खातेदार महिला सहित चार गिरफ्तार

udaipur police bust land fraud case arrest dummy land owner woman with four personudaipur police bust land fraud case arrest dummy land owner woman with four person

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर के बेड़वास में रकमपुरा स्थित करोड़ों की जमीन के फर्जी बेचान मामले में बड़गांव थाना पुलिस ने डमी खातेदार महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 आरोपियों की वांछित है। इसमें माफियाओं ने मिलीभगत से षड़यंत्र कर भूमि की वास्तविक खातेदार महिला की जगह फर्जी दस्तावेज तैयार कर डमी खातेदार महिला के जरिए बेड़वास के रकमपुरा स्थित 10 बीघा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली थी। udaipur police bust land fraud case

बड़गांव थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि मामले डमी खातेदार कुराबड़ के सिहाड़ निवासी सुरजबाई पत्नि बगदीराम, डमी खातेदार को लाने वाला कानपुर निवासी शंकरलाल पुत्र देवीलाल, गवाह को लाने वाला कुराबड़ निवासी कमलेशदास पुत्र मोहनदास, वास्तविक खातेदार महिला का रिश्तेदार खेरोदा निवासी रमेशगिरी पिता गणेशगिरी को गिरफ्तार किया है। शंकरलाल के खिलाफ धोखाधड़ी के दो और रमेशगिरी के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, नकबजनी और एनडीपीएस एक्ट में पांच मामले पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। मामले में मुख्य साजिशकर्ता भूमाफिया जिसके नाम उक्त भूमि की रजिस्ट्री की गयी ढीकली प्रतापनगर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र भैरूसिंह सहित बेदला निवासी फतेहलाल पुत्र लीलाधर, मजावड़ा डबोक निवासी कल्याण सिंह पुत्र वगत सिंह, फर्जी रजिस्ट्री में गवाह बनने वाले झाड़ोल निवासी गजेन्द्र पुत्र दाडमचन्द्र और कृष्णा कॉलोनी सेक्टर 9 निवासी हमेर सिंह पुत्र फतेह सिंह वान्टेड है, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर के बेड़वास निवासी बदामीबाई पत्नि मोतीलाल सुथार ने 22 अप्रेल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि उसकी खातेदारी की 10 बीघा जमीन रकमपुरा बेडवास में स्थित है जिसकी किसी महिला ने फर्जी बदामीबाई बनकर किसी अर्जुन सिंह को रजिस्ट्री करा दी है। मामले की जांच थानाधिकारी पूरण सिंह को सौंपी गयी। पुलिस ने साक्ष्यों को इकट्ठा कर जांच की तो धोखाधड़ी की सभी पर्तें खुल गयी। इस पर पुलिस ने डमी खातेदार महिला सहित अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने फर्जी रजिस्ट्री करने का पूरा षड्यंत्र और षडयंत्रकर्ताओं के नाम स्वीकार कर लिए। इस पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version