Site iconSite icon AR Live News

केदारनाथ धाम के कपाट खुले

kedarnath dham doors openedkedarnath dham doors opened

देहरादून,(एआर लाइव न्यूज)। केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार सुबह 7 खोल दिए गए। चारधाम यात्रा में शामिल केदारनाथ यात्रा का शिव भक्तों को साल भर बेसब्री से इंतजार रहता है।(kedarnath dham doors opened)

विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद आज केदारबाबा के जयकारों के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए केदारनाथ के दर्शन को लेकर यहां टोकन काउंटर बनाए गए हैं।(kedarnath dham doors opened)

इससे पहले गुरुवार शाम बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई थी। केदारबाबा की डोली को केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद भंडार गृह में विराजमान किया गया। आज केदारधाम के कपाट खुलने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के जयकारे से केदार घाटी को गुंजायमान कर दिया।

108 क्विंटल फूलों से केदारनाथ धाम सजाया गया है। कपाट खुलते ही हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है।

आज से दो दिन बाद यानी 4 मई को भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे और यात्रा भी शुरू हो जाएगी। यमुनोत्री और गंगोत्री धामों के कपाट 30 अप्रैल को खुल चुके हैं। उत्तराखंड में स्थित ये चारधाम यात्रा अगले 6 महीने तक चलेगी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version