Site iconSite icon AR Live News

शिव मंदिर और पार्क में लगाए परिंडे

rajasthan samaj seva sansthan parinda vitaran abhiyan udaipurrajasthan samaj seva sansthan parinda vitaran abhiyan udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर का परिंडा अभियान गुरूवार को भी जारी रहा। संस्थान की टीम और पक्षी प्रेमियों ने शिव मंदिर और सार्वजनिक पार्क में परिंडे लगाने के साथ ही आमजन को निशुल्क परिंडे वितरित भी किए।(rajasthan samaj seva sansthan parinda vitaran)

संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि बड़गांव क्षेत्र में पालड़ी स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संस्थान की सेवा टीम से जुड़े युगल किशोर जोशी, खुशवंत व्यास, गगन शर्मा और प्रज्वल सिंह ने परिंडे लगाए। रामगिरी क्षेत्र में पिंक पर्ल कॉलोनी पार्क में भी संस्थान की टीम ने स्थानीय पक्षी प्रेमियों के साथ परिंडे लगाए। पक्षी प्रेमियों ने परिंडों में पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली(rajasthan samaj seva sansthan parinda vitaran)

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान के सेवा मन से अभियान के तहत फतहसागर किनारे, देवाली, बड़गांव क्षेत्र में निशुल्क परिंडे वितरित किए गए। पक्षी प्रेमियों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली। परिंडे लगाने के साथ ही निशुल्क वितरण का अभियान गर्मी के सीजन में जारी रहेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version