Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर का पारा बाड़मेर-जैसलमेर से सिर्फ तीन डिग्री है कम

heat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsiusheat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsius

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मई के पहले ही दिन उदयपुर में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो गई। इसके चलते दिन भर आमजन गर्मी से और ज्यादा बेहाल नजर आया। उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। चिंताजनक बात यह है कि उदयपुर का पारा बाड़मेर, जैसलमेर से करीब तीन डिग्री ही कम है। अभी मई का पूरा महीना और जून भी बाकी है।(heat wave in udaipur rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान औसत से 2.9 और न्यूनतम तापमान औसत से 6 डिग्री अधिक है। इधर चित्तौड़ में लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी है। गुरूवार के चित्तौड़ में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत से 4.1 डिग्री अधिक है।(heat wave in udaipur rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को राजस्थान में अधिकतम तापमान उदयपुर में 43.0 डिग्री,बाड़मेर 46.1, बीकानेर 44.9, फलौदी 45.0, जैसलमेर 46.7, चुरू 43.5, चित्तौड़ 45.0, गंगानगर 43.3, कोटा 43.3 जबकि जोधपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के चलते इन जिलों में आमजन पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है। हीटवेव और भीषण गर्मी का पशु-पक्षियों पर भी असर पड़ता नजर आ रहा है।

भीषण गर्मी के दौर के बीच गुरूवार शाम को भीलवाड़ा में करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश होने से आमजन को गर्मी से हल्की राहत मिली। उदयपुर शहर सहित संभाग में भी कई जगह बादलों की सुबह से मौजूदगी नजर आयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version