Site iconSite icon AR Live News

हादसों का हाईवे : पुलिस की कार पलटी, कांस्टेबल की मौत, एएसआई सहित 4 घायल

car accident at udaipur pindwara highway police constable diedcar accident at udaipur pindwara highway police constable died

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे NH-27 हादसों का हाईवे बन गया है, आज गुरूवार सुबह हाईवे पर लगातार दूसरे दिन भीषण हादसा हुआ है। आज गोगुंदा थाना क्षेत्र में उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर खाखड़ी गांव के पास पुलिस की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गयी, वहीं एएसआई, कांस्टेबल सहित चार लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस टीम भीलवाड़ा जिले के बिगोद थाने की है और एक आरोपी को गुजरात से पकड़कर उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे से होते हुए भीलवाड़ा लौट रही थी। इसी हाईवे पर बुधवार को भी एक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी थी। car accident at udaipur pindwara highway police constable died, 4 others injured

पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार पुलिस कांस्टेबल देवनारायण गुर्जर की मौत हुई है, वहीं एएसआई बंसीलाल, कांस्टेबल सुनील, चालक बलबंत जाट और एक मामले का आरोपी मंसूरी अल्फाज घायल हुए हैं। यह पुलिस टीम भीलवाड़ा के बीगोद थाने की थी। पुलिस टीम ने एक मामले में आरोपी मंसूरी अल्फाज को गुजरात से पकड़ा था। टीम मंसूरी को लेकर भीलवाड़ा लौट रही थी। गोगुंदा थाना क्षेत्र में खाखड़ी गांव के पास हाईवे पर अचानक कोई स्कूटी सामने आ गयी। इस स्कूटी वाले को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पुलिया में फंस गयी। हादसे की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में कांस्टेबल देवनारायण की मौके पर ही मौत हो गयी थी। पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया।

गौरतलब है कि NH-27 हादसों का हाईवे बन गया है। यहां आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हुए कई लोग दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को भी इसी हाईवे पर गोगुंदा थाना क्षेत्र के नया गुड़ा गांव के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई थी। रावतभाटा निवासी कार सवार परिवार विवाह समारोह में शामिल होकर आबू रोड से रावतभाटा लौट रहा था। हादसे में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version