Site iconSite icon AR Live News

अजमेर: होटल में लगी भीषण आग, बच्चे सहित 4 लोगों की मौत

Ajmer fire in hotel 4 people died including a childAjmer fire in hotel 4 people died including a child

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर शहर के डिग्गी बाजार क्षेत्र स्थित पांच मंजिला होटल में गुरूवार सुबह लगी भीषण आग में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी है। जिस वक्त होटल में आग लगी, उसमें कई जायरीन ठहरे हुए थे। कुछ लोगों ने होटल की खिड़कियों से कूद कर जान बचायी, जिस प्रयास में वे घायल हुए हैं। Ajmer fire in hotel, 4 people died including a child

होटल में आग की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया और आग पर काबू पाया गया। इस दौरान रेस्क्यू कर रहे बचाव दल के एक-दो जवानों की धुएं और गर्मी से तबियत खराब हो गयी। गली बहुत सकड़ी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हुईं, यहां तक कि पास वाली बिल्डिंग की छत और खिड़कियों से सीढ़ी लगाकर बचावदल ने आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जिनमें गंभीर रूप से झुलसे एक बच्चे सहित 4 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गयी, वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक सूचना के अनुसार एसी में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में सुबह करीब 8 बजे आग लगी थी। कुछ ही देर में आग ने होटल की पांचवीं मंजिल को भी चपेट में ले लिया। होटल में ठहरे लोग अंदर ही फंस गए। कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूद कर जान बचायी। धुएं और घबराहट से कुछ लोग होटल में ही बेहोश हो गए, जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version