Site iconSite icon AR Live News

मई के पहले सप्ताह में मेवाड़ सहित प्रदेश में कई भागों में अंधड़,बारिश की संभावना

chance of rain and dust strom in rajasthanchance of rain and dust strom in rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मई के पहले सप्ताह में राजस्थान के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।(rajasthan weather forecast)

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार 01 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज अंधड़(तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की प्रबल संभावना है।(rajasthan weather forecast)

पूर्वानुमान अनुसार 2 और 3 मई को उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तेज अंधड़ (तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आंधी-बारिश की गतिविधियां 4 से 7 मई को भी राज्य के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश के प्रभाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरवाट दर्ज होने व 2 मई से हीटवेव से राहत मिलने के संभावना है।

आज भी उदयपुर व जोधपुर संभाग में दोपहर बाद कहीं कहीं मेघगर्जन होने की संभावना है। जबकि बाड़मेर,जैसलमेर व जोधपुर जिलों में कहीं कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री जैसलमेर में दर्ज किया गया जो कि औसत से 4.8 डिग्री अधिक है। इधर झालावाड़ में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version