दोपहर तक 225 यूनिट रक्तदान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भगवान परशुराम जयंती पर मंगलवार को विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह दिखाया। इसमें युवाओं की भी अच्छी भागीदारी नजर आयी।(Parshuram Jayanti in udaipur)
एमबी कॉलेज इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं के उत्साह के चलते दोपहर तक करीब 225 यूनिट रक्तदान हो चुका था। विप्र फाउंडेशन जोन 1ए के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.नरेंद्र पालीवाल की अगुवाई में आयोजित शिविर में अनन्ता हॉस्पिटल ब्लड बैंक, एमबी अस्पताल ब्लड बैंक, लोकमित्र ब्लड बैंक और सरल ब्लड बैंक की मेडिकल टीमों ने सराहनीय सेवाएं दी।(Parshuram Jayanti in udaipur)
युवा रक्तदाताओं में दिखा खासा उत्साह
भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत यह रक्तदान शिविर आयोजित हो रहा है। इसमें उदयपुर शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा रक्तदाताओं में भी खासा उत्साह दिखा। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर एक बड़ा संदेश देने का प्रयास किया।
रक्तदाताओं का किया सम्मान
विप्र फाउंडेशन की ओर से शिविर में सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। विप्र फाउंडेशन की पूरी टीम ने रक्तदाताओं के साथ ही शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों को आभार जताया।
बुधवार को हवन पूजन होंगे
पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार 30 अप्रैल को सेक्टर 11 में वल्लभाचार्य पार्क में भगवान परशुराम प्रतिमा स्थल पर हवन पूजन होंगे। सुबह 8 बजे शुरू होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर विप्रजनों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। भगवान परशुराम जयंती के तहत उदयपुर में विप्र फाउंडेशन के पांच दिवसीय कार्यक्रमों की 26 अप्रैल शनिवार को शुरूआत हुई थी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

