Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित 35वें एमईएमसी सप्ताह का समापन

35th MEMC Week organised by Hindustan Zinc concludes35th MEMC Week organised by Hindustan Zinc concludes

हिन्दुस्तान जिंक को खनन कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में 26 पुरस्कार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय खान ब्यूरो के निर्देशन में अजमेर में हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ माइन द्वारा आयोजित 35वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह का समापन समारोह हुआ। पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने, ऊर्जा और खनिज संरक्षण में सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रदर्शन और खनन में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस वार्षिक समारोह में खनन क्षेत्र के प्रमुख हितधारक आरएसएमएम सहित देश की प्रमुख सीमेंट कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 35th MEMC Week organised by Hindustan Zinc concludes

समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य खान नियंत्रक और आईबीएम के महानियंत्रक ; प्रभारी द्ध पीयूष नारायण शर्मा, आईबीएम के क्षेत्रीय खान नियंत्रक ; उत्तरी क्षेत्र द्ध अभय अग्रवाल, हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण में श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के सीओओ एवं 35वें एमईएमसीडब्ल्यू के अध्यक्ष किशोर एस, आरकॉम एवं एमईएमसीडब्ल्यू के संरक्षक चंद्रेश बोहरा और कायड़ खान के एसबीयू निदेशक और कार्यक्रम के संयोजक निर्मलेंदु कुमार एवं रामपुरा आगुचा खान और कायड़ क्लस्टर के आईबीयू सीईओ राम मुरारी भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान जिंक, सैंडविक, नॉर्मेट, एपीरॉक और अन्य प्रतिभागियों द्वारा टेक्नोलॉजी शोकेस के जरिए समारोह का उद्घाटन किया। मुख्य आकर्षण हिन्दुस्तान जिंक की स्टॉल रही, जहां अतिथियों को लोडर ऑपरेशंस वीआर सिम्युलेटर, खनन कार्यों का इमर्सिव वॉकथ्रू का अनुभव करवाया गया। स्टॉल में स्पेशल हाई ग्रेड जिंक, इकोजेन-एशिया का पहला कम कार्बन ग्रीन जिंक, हिन्दुस्तान जिंक डाई कास्टिंग अलॉय और लीड के उत्पाद भी प्रदर्शित किये गए।

इसके खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण में श्रेष्ठ कार्य हेतु पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। हिंदुस्तान जिंक की इकाइयों कायड़ माइन, रामपुरा आगुचा माइन, सिंदेश्र खुर्द और बारोई माइन ने अंडरग्राउंड कैटिगरी में श्रेष्ठ स्थान हासिल किए।

हिन्दुस्तान जिंक को खनन कार्यों के लिए सामूहिक रूप से विभिन्न श्रेणियों में 26 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार रिक्लेमेशन एण्ड रिहेबिलेशन, वॉटर स्टीवर्डशीप, एफोरसेशन, सीस्टमेटिक एण्ड साइंटेफिक डेवलपमेंट, एनवायरन्मेंटल मॉनिटरिंग, मिनरल कंजर्वेशन, वेस्ट मैनेजमेंट, मिनरल बेनिफिसियेशन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट एवं एनर्जी कन्जर्वेशन के लिए किये गये प्रयासों के लिए दिये गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version