Site iconSite icon AR Live News

उदयपुरः आर्म्स सप्लायर धरे गए, बदमाशों की डिमांड पर 20 हजार में सप्लाई करते हैं अवैध पिस्टल

udaipur police arrest illegal arms supplier to criminalsudaipur police arrest illegal arms supplier to criminals

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने उदयपुर शहर में बदमाशों को आर्म्स सप्लाई करने वाले दो बदमाश को धरदबोचा है। ये दोनों न सिर्फ आर्म्स सप्लायर हैं, बल्कि अन्य कई संगीन अपराधों में भी लिप्त रहे हैं। udaipur police arrest illegal arms supplier to criminals

थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि दो अलग-अलग मामलों में प्रतापनगर निवासी अक्षय खुबचन्दानी 27 पुत्र दीपक और सज्जननगर, मल्लातलाई निवासी ईस्माईल उर्फ मन्नू उर्फ बड़ा मेवाती 27 पुत्र मोहम्मद जलील को गिरफ्तार किया है। अक्षय के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट की धाराओं में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं, जबकि बड़ा मेवाती लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में 7 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में अक्षय ने बताया है कि उसने बदमाशों की डिमांड के अनुसार यह हथियार 20 हजार रूपए में खरीदा था और उदयपुर में रोहित निमावत उर्फ आरडीएक्स को सप्लाई किया था। पिछले दिनों अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किए गए रोहित निमावत उर्फ आरडीएक्स ने पुलिस पूछताछ में कबूला था कि उसने यह हथियार अक्षय खूबचंदानी से खरीदा था। वहीं हथियार सहित गिरफ्तार हुए अरदीन उर्फ लाला ने पूछताछ में कबूला था कि उसने अवैध पिस्टल ईस्माईल खां उर्फ उर्फ मन्नु उर्फ बड़ा मेवाती से ली थी। इस पर गोवर्धन विलास पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version