Site iconSite icon AR Live News

बड़गांव थाना, मूणवास स्कूल और मावली कॉलेज में लगाए परिंडे

rajasthan samaj seva sansthan parinda abhiyan police station badgaon udaipurrajasthan samaj seva sansthan parinda abhiyan police station badgaon udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तपती गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर का परिंडा अभियान शनिवार को भी जारी रहा।(rajasthan samaj seva sansthan parinda abhiyan)

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान ने आज भी शहर के आसपास के क्षेत्रों में आमजन को निशुल्क परिंडे वितरित किए। इधर बड़गांव पुलिस थाना परिसर में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुरेश कुमार और महिला कांस्टेबल नूतन कुमारी ने परिंडे बांधे। थाना परिसर के बाहर भी पक्षी प्रेमियों ने परिंडे बांधे।(rajasthan samaj seva sansthan parinda abhiyan)

संस्थान उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि मूणवास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मूणवास में प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर पांडा, अध्यापक धर्मेंद्र कुमार मीणा और ज्योति गुप्ता ने परिंडे लगाए। स्कूल स्टाफ ने राजस्थान समाज सेवा संस्थान के सेवा अभियान की सराहना की और कहा कि वर्तमान में पक्षियों को भी पानी की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। ऐसे में संस्थान की यह सार्थक पहल है।

राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा अभियान से प्रेरित होकर मावली स्थित सरकारी कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.पिनल जैन के नेतृत्व में परिंडे लगाए। यहां कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट ने भी पक्षियों की सेवा के लिए परिंडे लगाए और नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version