Site iconSite icon AR Live News

ईको टूरिज्म पर भीषण गर्मी का असर : एडवेंचर स्पॉट भी सूने पड़े

heat wave effects eco-tourism in udaipur phoolon ki ghati chirwa udaipurheat wave effects eco-tourism in udaipur phoolon ki ghati chirwa udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भीषण गर्मी का बाग, बगीचों और बाजारों के साथ ही ईको टूरिज्म पर भी असर पड़ रहा है। उदयपुर की ईको टूरिज्म साइट्स इन दिनों वीरान हैं, जहां आम दिनों में फूलों की घाटी चीरवा में हर दिन 400-500 लोग एडवेंचर एक्टिविटीज के जरिए रोमांचित होने आते हैं, वहीं इन दिनों 10-15 लोग भी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में ईको टूरिज्म स्थलों पर वन विभाग और वन समितियों के स्टाफ के अलावा कोई नजर नहीं आ रहा है। यही हाल वन विभाग द्वारा प्रबंधित सज्जनगढ़ और बायोलॉजिकल पार्क सहित अन्य ईको टूरिज्म स्थलों के भी हैं, जहां से हरियाली, पेड़-पौधे होने के बावजूद गर्मी के असर के चलते लोगों ने दूसरी बनायी हुई है। heat wave effects eco-tourism in udaipur

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों उदयपुर में दिन का तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री भी पहुंच चुका है। तपती और झुलसाती गर्मी के बीच पर्यटक और शहरवासी शाम 6 बजे से पहले तो घूमने के लिए बाहर निकल ही नहीं रहे हैं, ऐसे में पर्यटकों का एडवेंचर एक्टिविटीज तक पहुंचना तो दूर की बात है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्मी के कारण सज्जनगढ़ फोर्ट देखने के लिए पर्यटक बहुत कम पहुंच रहे हैं। यह आंकड़ा 100-200 पर्यटकों तक ही सिमट गया है, जबकि आम दिनों में प्रति दिन 1000-2000 पर्यटक सज्जनगढ़ किला देखने पहुंचते हैं। इन दिनों पहुंच रहे 100-200 पर्यटक भी सनसेट के समय पहुंच रहे हैं और सनसेट देखकर लौट रहे हैं।

गर्मी का असर इतना तेज है कि जहां फतहसागर और पीछोला झील किनारे आम दिनों में पर्यटकों की भीड़ दिन भर नजर आती है, वहीं इन दिनों गर्मी के चलते यहां दिन भर में नाम मात्र के पर्यटक आ रहे है। शाम होते होते जरूर पर्यटकों की झीलों के किनारे आवाजाही शुरू होती नजर आ रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version