Site iconSite icon AR Live News

एसीबी ने पटवारी को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

rajsamand ACB Arrests patwari for taking 7000 rs briberajsamand ACB Arrests patwari for taking 7000 rs bribe

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने राजसमंद जिले के रिछेड़ और थुरावड़ के पटवारी राहुल सुखीजा को 7000 रूपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी राहुल सुखीजा थुरावड़ स्थित कच्चे शुदा जमीन को राजस्थान भू अधिनियम की धारा 91 के तहत रिकॉर्ड में लेने एवं नोटिस जारी करने की एवज में परिवादी से 10 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा था। नहीं देने पर परिवादी को परेशान किया जा रहा था। rajsamand ACB Arrests patwari for taking 7000 rs bribe

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि पटवारी राहुल सुखीजा पुत्र पवन सुखीजा को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल सुखीजा रिछेड़ पटवार मंडल का पटवारी है और वर्तमान में थुरावड़ पटवारी का उसके पास अतिरिक्त कार्यभार है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय में राहुल सुखीजा के खिलाफ शिकायत दी थी।

शिकायत में बताया कि परिवादी की थुरावड़ स्थित कब्जेशुदा जमीन को धारा 91 के तहत रिकॉर्ड पर लेने और नोटिस जारी करने की एवज में पटवारी राहुल परिवादी से 10 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा है और नहीं देने पर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। आज शुक्रवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए पटवारी राहुल सुखीजा को एक नाबालिग बालक के मार्फत 7000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version