Site iconSite icon AR Live News

पीएम मोदी बोले, पहलगाम के गुनहगारों को ऐसी सजा मिलेगी कि कल्पना भी नहीं की होगी

Pahalgam terror attack PM Modi address in Madhubani BiharPahalgam terror attack PM Modi address in Madhubani Bihar

बिहार,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आज गुरूवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुवनी से आतंकियों और उनके आकाओं को सख्त संदेश दिया है। मोदी ने कहा कि ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। इसकी ऐसी सजा देंगे कि आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों ने कल्पना भी नहीं की होगी।(Pahalgam baisaran attack Jammu and Kashmir)

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर मधुवनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई तो किसी ने अपना जीवन साथी खोया है। इस घटना पर करगिल से लेकर कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है। ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है।(Pahalgam baisaran attack Jammu and Kashmir)

प्रधानमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि आतंकवादियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित हैं, दुखी है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने यह हमला किया है उन आतंकियों को और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी। आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।

मोदी ने कहा कि आज बिहार की सरजमीं से मैं पूरी दुनिया से यह कहना चाहता हूं कि भारत इन लोगों की पहचान करेगा, उन्हें ढूंढेगा और हर आतंकी तथा उनकी मदद करने वालों को सजा देगा। हम उन्हें पृथ्वी के अंतिम छोर तक खदेड़ देंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता। इंसाफ मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेः पर्यटक पहलगाम के बैसरन मिनी स्वीड्जरलैंड में घूम रहे थे, तभी दहशतगर्दों ने किया हमला

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version