Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान के तीन संभागों में 26 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना

Meteorological Department heat wave alert in rajasthanMeteorological Department heat wave alert in rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इन दिनों तापमान में कमी आने से उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में हीट वेव से राहत मिली हुई है। हालांकि जैसलमेर, बाड़मेर,फलौदी और गंगानगर में अभी भी हीट वेव का दौर बना हुआ है और आमजन बेहाल है। इधर मौसम विभाग ने आगामी 26 अप्रैल को प्रदेश के तीन संभागों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।(Weather forecast rajasthan)

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार आगामी 26 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। ऐसे में इन तीन संभाग में तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।(Weather forecast rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी भी कुछ जिलों में हीट वेव का दौर बना हुआ है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। आगामी तीन चार दिनों में राजस्थान में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25 से 30 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हीट वेव दर्ज होने की प्रबल संभावना है।।

उदयपुर में तापमान इन दिनों 40 डिग्री से नीचे होने से गर्मी से हल्की राहत है। इधर मेवाड़ में चित्तौड़ में दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज हुआ है। डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से यहां भी गर्मी का असर तेज बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान में कमी होने से हीट वेव से राहत मिल सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version