Site iconSite icon AR Live News

यूडीए को नहीं दिख रहाः फतहसागर लिंक नहर में गिर रहा सीवर

Sewer falling in Fatehsagar link canal Negligence of Udaipur Development AuthoritySewer falling in Fatehsagar link canal Negligence of Udaipur Development Authority

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण(यूडीए) को नाव संचालन के नाम पर हर महीने लाखों की कमाई दे रहे फतहसागर में एक दो दिन से नहीं महीनों से सीवर गिर रहा है, लेकिन यूडीए के किसी भी जिम्मेदार को यह नजर नहीं आ रहा है।(UDA is being negligent regarding lakes)

यूडीए के किसी अधिकारी या इंजीनियर्स में संवदेनशीलता हो तो वह नगर निगम की अरावली वाटिका के सामने निगम की नर्सरी के अंदर जाए। यह स्थान जलसंसाधन विभाग की गैंगहट के पीछे की तरफ है। इस स्थान पर स्वरूपसागर-फतहसागर लिंक नहर में दिन भर में रूक रूक कर कई महीनों से सीवर गिर रहा है। जिस जगह से लिंक नहर में सीवर गिर रहा है वहां पर दीवार पर सफेद पट्टी बन चुकी है और लिंक नहर के अंदर एक बड़े भाग में पानी का रंग सफेद नजर आने लगा है।इसके बावजूद यूडीए की इस पर नजर नहीं पड़ी है।(UDA is being negligent regarding lakes)

लिंक नहर में गिर रहा यह सीवर धीरे-धीरे फतहसागर की बर्बादी की कहानी लिख रहा है। दिन में जब कभी लिंक नहर में सीवर गिरता है तब वहां इतनी दुर्गंध आती है कि दूर से ही महसूस हो जाता है कि कहीं न कहीं झील की बर्बादी की कहानी लिखी जा रही है। इसी फतहसागर से शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version