Site iconSite icon AR Live News

पहलगाम में आतंकी हमले के आतंकियों के स्कैच जारी : 26 पर्यटक मारे गए

pahalgam terrorist attack sketch of three terroristspahalgam terrorist attack sketch of three terrorists

एआर लाइव न्यूज। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटन स्थल पर हुए आतंकी हमले में सुरक्षा एजेंसियों ने तीन संदिग्ध आतंकियों के स्कैच जारी किए हैं। इनमें दो आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं, जानकारी के अनुसार इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं। pahalgam terrorist attack sketch of three terrorists

हमले में 26 पर्यटक मारे गए हैं, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है, जबकि हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है। सैफुल्लाह खालिद ने पाकिस्तान में बैठकर इस हमले की प्लानिंग की थी।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार को पहलगाम में आतंकी हमले के घटनास्थल का का दौरा किया, हेलीकॉप्टर से बैसरन घास के मैदान में उतरे। शाह ने श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर पुष्पांजलि समारोह में पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अमित शाह ने आपात सुरक्षा समीक्षा बैठक की है। आतंकी हमले की जांच के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए भी पहलगाम पहुंच गयी है।

कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अनंतनाग और आसपास के जिलों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। ड्रोन, हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्ते और अतिरिक्त सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version