Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: वांटेड क्रिमिनल “आरडीएक्स” गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

udaipur goverdhan vilas police arrest wanted criminal with illegal pistoludaipur goverdhan vilas police arrest wanted criminal with illegal pistol

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की गोवर्धन विलास पुलिस ने वांटेड क्रिमिनल रोहित निमावत उर्फ आरडीएक्स को अवैध पिस्टल के साथ धरदबोचा है। रोहित अवैध पिस्टल बेचने की फिराक में था और इसलिए किसी पार्टी को दिखाने के लिए पिस्टल साथ लेकर जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने घेरा डालकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। udaipur goverdhan vilas police arrest wanted criminal with illegal pistol

थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि जिले के होली घाटी फलासिया निवासी रोहित निमावत (23) उर्फ आरडीएक्स पुत्र दुर्गेश निमावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपी आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, एक्टॉर्शन के लिए धमकाने, अपहरण, मारपीट जैसे मामलों में शहर के सुखेर, हिरणमगरी और गोवर्धनविलास थाने का वांटेड क्रिमिनल था। पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। रोहित निमावत के खिलाफ हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, मारपीट, पोक्सो एक्ट के तहत पांच प्रकरण दर्ज हैं। यह हनी निमावत और अंश गहलोत के साथ मिलकर गैंग बनाकर अपराध कारित करता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version