Site iconSite icon AR Live News

जम्मू-कश्मीर: पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 पर्यटकों के मारे जाने की आशंका

pahalgam terror attack on tourists 26 killedpahalgam terror attack on tourists 26 killed

एआर लाइव न्यूज। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आज मंगलवार को पर्यटन स्थल पर हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने की आशंका है, जबकि वहां घूमने पहुंचे कई पर्यटक गोली लगने से घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया और घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार कुछ पर्यटक गंभीर घायल हैं, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। घटना पहलगाम की बैसरन घाटी में हुई। घायलों में कुछ स्थानीय भी हैं। pahalgam terror attack on tourist

अधिकारियों ने बताया कि हमला बैसरन नामक घास के मैदान में हुआ, जहां सिर्फ पैदल या घोड़ों के जरिये ही पहुंचा जा सकता हैण्। घूमने आए पर्यटकों का एक समूह आज वहां पहुंचा था। तभी कुछ आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे कई पर्यटक घायल हुए हैं। एक पर्यटक के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हमले की सूचना पर जवान हेलिकॉप्टर के जरिये पहुंचे और घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। pahalgam terror attack on tourist

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और उनसे उचित कदम उठाने को कहा। सूत्रों ने बताया कि श्री शाह स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। वह सभी एजेंसियों के साथ एक तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे।

इधर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से स्तब्ध हूं। उन्होंने इसे जघन्य कृत्य बताया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version