Site iconSite icon AR Live News

केसरी-2 में उदयपुर के गर्वित की आवाज

kesari chapter 2 songs sung by garvit resident from udaipurkesari chapter 2 songs sung by garvit resident from udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर से सटे बड़गांव क्षेत्र में रामगिरी स्थित पिक पर्ल टावर में रहने वाले गर्वित सोनी ने केसरी-2 फिल्म के दो गानों में अपनी आवाज दी है। एक गाना केसरी-टू फिल्म में है और दूसरा इसी के एल्बम में टाइटल सॉन्ग के रूप में है। गर्वित को अक्षय कुमार की फिल्म केसरी-2 में अपनी आवाज देने का मौका मिला है। 25 वर्षीय गर्वित सोनी ने सुन यारा सुन यारा सुन ले मन का एक तारा परवरदिगारा.. और कित्थे गया तू साईं… गाने में अपनी आवाज दी है। गर्वित ने फिल्म के उस महत्वपूर्ण दृश्य पर अपनी आवाज दी है, जो फिल्म का इमोशनल दृश्य दर्शाती है। kesari chapter 2 songs sung by garvit resident from udaipur

उदयपुर से स्कूलिंग कर गर्वित ने बड़ौदा में म्यूजिक का कोर्स किया और फिर बॉलीवुड नगरी मुंबई में उनको फिल्म के लिए गाने का मौका मिल गया। गर्वित का कहना है कि उनके पिता बचपन से यही कहते आए कि प्रोफेशन कोई भी चुनो म्यूजिक को अपनी जिंदगी में जरूर उतरना चाहिए। पिता चाहते थे म्यूजिक मेरा शौक बने, लेकिन मैं म्यूजिक में ऐसा उतरा कि ये मेरा पैशन और अब प्रोफेशन बन गया है। करीब 3 साल पहले गर्वित ने मुंबई में कदम रखा था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version