Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान के अधिकांश जिलों में 40 डिग्री से नीचे आया दिन का पारा

rajasthan weatherrajasthan weather

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भीषण गर्मी के दौर के बीच राजस्थान के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। इससे आमजन को हीट वेव से बड़ी राहत मिल रही है। इसमें उदयपुर भी शामिल है।(temperature in rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, अंता बीकानेर, सिरोही, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, करौली, झुंझुनू, जवाईडेम पाली, जैसलमेर, जोधपुर,नागौर,संगरिया, जालौर और लूणकरणसर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। माउंट आबू में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री है जो कि औसत से 3.6 डिग्री कम है।(temperature in rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में भी कमी आयी है। इसके चलते आमजन को रात में भीषण गर्मी से राहत मिली है। उदयपुर सहित कई शहरों में रात का तापमान औसत से नीचे आ गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version