Site iconSite icon AR Live News

मर्डर करने उदयपुर आया सुपारी किलर सहित नरेश हरिजन गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार: 3 पिस्टल, 1 पंप एक्शन गन, 33 कारतूस जब्त

udaipur police arrest contract killer who came udaipur for historysheeter murderudaipur police arrest contract killer who came udaipur for historysheeter murder

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस की डीएसटी और सूरजपोल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उदयपुर मर्डर करने आए एक सुपारी किलर और उसे हत्या की सुपारी देने वाली गैंग के दो बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से 3 अवैध पिस्टल, 1 प्रतिबंधित पम्प एक्शन गन औार 33 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। नरेश हरिजन ने विरोधी गैंग के हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने के लिए कॉन्ट्रेक्ट किलर को जयपुर से बुलाया था। udaipur police arrest three accused with contract killer who came udaipur for history sheeter murder seized illegal weapons

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि जयपुर के रामगंज निवासी इमरान उर्फ सरिया उर्फ मोगली पुत्र मोहम्मद असलम, उदयपुर के पलुणा जावरमाइंस निवासी भगवान लाल उर्फ भगवती लाल पुत्र अमरा और हरिजन बस्ती अंबामाता निवासी अनिकेत पुत्र नरेश हरिजन को गिरफ्तार किया है। उदयपुर के कुख्यात बदमाश हिस्ट्रीशीटर नरेश हरिजन ने जयपुर के इमरान को विरोधी गैंग के हिस्ट्रीशीटर को मारने की साढ़े तीन लाख रूपए में सुपारी दी थी। इमरान उदयपुर हत्या करने ही आया था और नरेश हरिजन के बेटे अनिकेट और साथी भगवान लाल से मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी में एडि.एसपी उमेश ओझा के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम सिंह रत्नू और सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान की विशेष भूमिका रही है।

पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी नरेश हरिजन सहित अन्य आरोपियों को नामजद किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्टल, 1 प्रतिबंधित पम्प एक्शन गन और 33 कारतूस बरामद किए गए हैं। हत्या के लिए इन हथियारों का उपयोग किया जाना था।

सुपारी किलर ईमरान उर्फ सरिया के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध वसुली, अपरण, मारपीट, चोरी, नकबजनी, लुट, फिरोती, हिरासत से फरार होने और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में विभिन्न राज्यों में 38 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं नरेश हरिजन गैंग के भगवानलाल उर्फ भगवतीलाल के विरूद्ध चोरी के तीन प्रकरण और फरार नरेश हरिजन के खिलाफ 35 प्रकरण हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसुली, अपरण, मारपीट, चोरी, नकबजनी, फिरोती, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version