Site iconSite icon AR Live News

उदयसागर किनारे युवक की हत्या: रात को कॉल आने पर घर से निकला था युवक

murder in udaipur man dead body found in park near udaisagarmurder in udaipur man dead body found in park near udaisagar

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में उदयसागर के किनारे स्थित पार्क में शुक्रवार रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। युवक बीती रात किसी का फोन आने पर रात करीब 8.30 बजे घर से निकला था। वह रात को लौटा नहीं तो परिजन भी उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, इधर जब युवक की बाइक पार्क के बाहर दिखी तो उसकी आस-पास तलाश शुरू हुई, पार्क में उसका खून से लथपथ शव मिला। murder in udaipur

मौके पर परिजनों सहित समाज के कई लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर एडि.एसपी उमेश ओझा, थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। लोगों की समझाइश कर उन्हें शांत किया और शव को मोरचरी रखवाया गया।

पुलिस ने बताया कि कुराबड़ क्षेत्र के छोटा गुढ़ा निवासी शंकर 34 पुत्र लोगर डांगी की हत्या हुई है। युवक फोटोग्राफी का काम करता था, इसके अलावा छोटी-मोटी जमीनों में दलाली और ब्याज पर भी रूपए देता था। युवक के पास बीती रात किसी का फोन आया, जिसके तुरंत बाद वह रात करीब 8.30 बजे घर से बाइक लेकर निकला था। वह रात को घर वापस नहीं आया तो परिजन भी परेशान हुए और उसके दोस्तों रिश्तेदारों में फोन कर उसकी तलाश कर रहे थे।

परिजनों को शंकर की बाइक पार्क के बाहर मिली, पार्क में उसकी तलाश की तो पार्क में खून से लथपथ शव मिला। ऐसे में पुलिस रात को आए फोन कॉल सहित उसके काम से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। murder in udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version