नेगड़िया स्थित इसी जमीन के विवाद में 1999 में हुई थीं दो हत्याएं, जिनमें एक हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर था
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के देहलीगेट चौराहे पर शुक्रवार दोपहर हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेफिक पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका तो पीछे बैठा उसका साथी तो ट्रेफिक का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन बाइक सवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया, पुलिस ने तलाशी ली तो बाइक सवार के पास से एक अवैध पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, एक चाकू और जमीन के दस्तावेज बरामद हुए। बाइक सवार युवक योगेन्द्र सिंह पंवार से पूछताछ पर पता चला कि बाइक पर उसके पीछे बैठा फरार हुआ आरोपी हिस्ट्रीशीटर दिलीप ढोली था और ये दोनों पुश्तैनी जमीन के विवाद के चलते हथियारों सहित जा रहे थे। udaipur traffic police caught man with pistol and 10 cartridge during helmet checking at delhigate udaipur
धानमंडी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि गांधीनगर मल्लातलाई निवासी योगेन्द्र सिंह पंवार को गिरफ्तार किया है, आरोपी युवक और बाइक की तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, एक चाकू और जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। बाइक पर योगेन्द्र के पीछे उसका साथी हिस्ट्रीशीटर दिलीप ढोली बैठा हुआ था, जो देहली गेट पर यातायात पुलिस के रोकने पर ट्रेफिक के बीच से फरार हो गया था। दिलीप ढोली की तलाश की जा रही है।
जमीन विवाद का खूनी संघर्ष दोहराने की फिराक में था दिलीप ढोली
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि दिलीप ढोली की नेगड़िया में कोई पुश्तैनी जमीन को लेकर उसके चचेरे भाई धीरज वर्मा के साथ विवाद चल रहा है। 1999 में भी धीरज वर्मा के बड़े भाई वीनू ने दिलीप ढोली के बड़े भाई की हत्या कर दी थी और दिलीप ने बदला लेने के लिए उसी दिन वीनू की हत्या कर दी थी। तब से दिलीप और धीरज वर्मा के बीच रंजिश और जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दिलीप ढोली फिर से कोई वारदात करने की फिराक में था और साथी योगेन्द्र सिंह पंवार के साथ पिस्टल, कारतूस और चाकू लेकर जा रहा था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

