Site iconSite icon AR Live News

मदर्स डे पर “ममता को समर्पित” कार्यक्रम के पोस्टर का गीतांजली में हुआ विमोचन

geetanjali medical college and hospital released poster of mother's day special programgeetanjali medical college and hospital released poster of mother's day special program

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल आगामी मदर्स डे के उपलक्ष में “ममता को समर्पित” कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। 10 मई को होने वाले इस कार्यक्रम के पोस्टर का आज शुक्रवार को गीतांजलि मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल परिसर में विमोचन किया गया। geetanjali medical college and hospital on mother’s day

विमोचन समारोह के अतिथि उदयपुर सीआईडी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह राजावत, भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता एवं इलेक्शन आइकन कुलदीप सिंह राव और नेशनल पिस्टल शूटर एंड नेशनल बाइक रेसिंग चैंपियन दीपक शर्मा, प्रेक्षा एंटरटेनमेंट्स की निदेशक दीपमाला मेवाड़ा, गीतांजली हॉस्पिटल से स्त्री व प्रसूती रोग विभाग की प्रोफेसर एंड हेड डॉ. अंजना वर्मा, आईवीएफ से डॉ. पूजा गांधी, मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार, पीआर हेड हरलीन गंभीर सहित अन्य अतिथिगण और चिकित्सकों ने पोस्टर का विमोचन किया और समारोह में विचार व्यक्त किए।

हरलीन गंभीर ने बताया कि 11 मई को मदर्स डे है, इससे ठीक एक दिन पूर्व गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल 10 मई को परिसर में “ममता को समर्पित” भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। मदर्स डे पर महिलाओं से संबंधित हेल्थ केयर टॉक होंगी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रही माताओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान परिसर में वर्किंग मदर्स स्टार्टअप प्रोडक्ट्स की स्टॉल्स भी लगाएंगी। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और समाज में उनके महत्व को उजागर करना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version