Site iconSite icon AR Live News

कलेक्टर गांवों में जाते, रात 11 बजे वापस आ जाते, यह कैसी रात्रि चौपाल- मुख्य सचिव

rajasthan cs sudhansh pant warn to all collector for ratri chaupal negligence and order to stay in village during ratri chaupalrajasthan cs sudhansh pant warn to all collector for ratri chaupal negligence and order to stay in village during ratri chaupal

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महीने के तीसरे गुरूवार होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में इस बार माहौल कुछ अलग ही नजर आया। मुख्य सचिव सुधांश पंत भी वीसी के माध्यम से सभी जिलों की जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े और इस बात को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी कि कई अधिकारी राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा- कोई यह नहीं समझे कि सरकार को कुछ पता नहीं है। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टर्स के गांवों में रात्रि विश्राम को लेकर भी सख्ती दिखाई और कड़े निर्देश दिए। rajasthan CS Sudhansh Pant warn to all collector for negligence in ratri chaupal and order to stay in village during ratri chaupal

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि अधिकारी गांवों में होने वाली रात्रि चौपाल में रात्रि विश्राम नहीं कर रहे हैं। अधिकारी रात्रि चौपाल को ही रात्रि विश्राम दिखा देते हैं। यानी खानापूर्ति की जा रही है और सरकार के आदेशों की पालना नहीं हो रही है। यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल का मतलब यह नहीं कि रात को 11 बजे वापस शहर लौट आओ। सभी जिला कलेक्टर को गांव में रात्रि विश्राम भी वहीं करना होगा। मुख्य सचिव ने सभी संभागीय आयुक्त को भी गांवों में रात्रि विश्राम के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टर को कड़े शब्दों में कहा कि रात्रि विश्राम का मतलब यह नहीं कि आप किसी होटल या रिसोर्ट में ठहर जाओ और हो गया रात्रि विश्राम। कलेक्टर को रात्रि विश्राम संबंधित गांव के किसी सरकारी स्कूल या सरकारी भवन में ही करना होगा और बकायदा इसकी रिपोर्ट भी देनी होगी कि रात्रि विश्राम कौनसे सरकारी भवन में किया।

मुख्य सचिव ने इस बात का लेकर भी नाराजगी जताई कि एडीएम और एसडीएम ने फील्ड में जाना बंद कर दिया है। मुख्य सचिव ने कहा कि दूसरे जिलों की क्या बात करें, जयपुर में भी ऐसे कई अफसर हैं, जो महीनों से फील्ड विजिट पर गए ही नहीं। ऐसा अब नहीं चलेगा, संभागीय आयुक्त को कलेक्टर्स के साथ ही एडीएम और एसडीएम की फील्ड विजिट की रिपोर्ट बनाकर नियमित रूप से राज्य सरकार को भेजनी होगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मी का दौर चल रहा है और ये ढाई माह बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे नहीं कि भीषण गर्मी को देखते हुए कोई कलेक्टर छुट्टी लेकर विदेश घुमने चले जाएं या अन्य जगह चले जाएं। सभी को अपने अपने जिलों में ही रहना है। बिना अति आवश्यक कार्य के कोई भी उच्च अधिकारी छुट्टी पर नहीं जाएगा। इन तीन महीनों में हीट वेव, पेयजल व्यवस्था, बिजली की आपूर्ति जैसे मामलों में गंभीरता बरतनी होगी।

उदयपुर में जिला स्तरीय जनसुनवाई संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और कलेक्टर नमित मेहता की मौजूदगी में हुई। इसमें कुल 113 प्रकरण आए। तीन प्रकरणों का हाथों हाथ निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, सीईओ जिला परिषद रिया डाबी, एसडीएम गिर्वा सोनिका कुमारी भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version