उदयपुर सहित राजस्थान के अधिकांश शहरों में औसत से अधिक है दिन और रात का तापमान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित राजस्थान के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी के चलते आमजन पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है। बुधवार को उदयपुर जिले के खेरवाड़ा सहित जयपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई है।(Heatwave in Rajasthan)
मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में गुरूवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले उदयपुर में अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम 24.2 डिग्री था। इन दिनों उदयपुर सहित राजस्थान के अधिकांश शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से अधिक दर्ज हो रहे है।(Heatwave in Rajasthan)
20 अप्रैल से हीटवेव से कुछ राहत की उम्मीद
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 18-19 अप्रैल को तेज सतही हवाएं / धूल भरी आंधी (30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) से चलने की प्रबल संभावना है। राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व तत्पश्चात 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। 20 अप्रैल से हीट वेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।
राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्म शहर
शहर : अधिकतम तापमान
- बीकानेर : 45.1(डिग्री सेल्सियस)
- बाड़मेर : 45.0
- जैसलमेर : 44.8
- फलौदी : 44.8
- चित्तौड़ : 44.2
- चुरू : 44.2
- पिलानी : 44.1
- कोटा : 43.5
- श्रीगंगानगर : 43.0
- जोधपुर : 42.8
- अजमेर : 42.3
- भीलवाड़ा : 42.3
- जयपुर : 42.2
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
’

