Site iconSite icon AR Live News

हिस्ट्रीशीटर और पुलिस कांस्टेबल का गठजोड़, पीड़ित की जमीन का जबरन कराया एग्रीमेंट, 35.50 लाख रूपए एक्सटॉर्शन किए

udaipur police arrest history sheeter in extortion and forcefully lan agreement case constable suspendedudaipur police arrest history sheeter in extortion and forcefully lan agreement case constable suspended

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बदमाशों के साथ पुलिस गठजोड़ के खुलासे पहले भी कई बार हो चुके हैं, लेकिन इस बार तो तीन हिस्ट्रीशीटर कुख्यात बदमाशों ने पुलिस कांस्टेबल सहित अन्य की मिलीभगत से एक पीड़ित की जमीन को ही हथिया लिया। बदमाशों ने पीड़ित और उसके बेटी को जान से मारने की धमकी देकर न सिर्फ उसकी जमीन का जबरन एग्रीमेंट करा लिया, बल्कि उससे 35.50 लाख रूपए अवैध वसूली (एक्सटॉर्शन) की। udaipur police arrest history sheeter in extortion and forcefully lan agreement case

एसपी योगेगेश गोयल ने बताया कि सज्जननगर अंबामाता निवासी नरेश पालीवाल पुत्र भवानी शंकर को गिरफ्तार किया गया है, नरेश पालीवाल अंबामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मामले में सुखेर थाने के हिस्ट्रीशीटर एचएस नरेश वैष्णव को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। वहीं कुख्यात बदमाश सिसारमा निवासी दिलिप नाथ पुत्र नारायण नाथ, निलंबित कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, अंबामाता निवासी गजेन्द्र पुत्र लक्ष्मीलाल चौधरी, कालारोही निवासी देवेन्द्र गायरी उर्फ डेविड, अंबेरी निवासी शंकर सिंह पुत्र हीरा सिंह राजपूत, मेहरों का गुढ़ा निवासी पिंटू कलाल और नारायण दास पुत्र धनदास वैष्णव सहित अन्य को नामजद किया गया है।

पिछले दिनों सुखेर क्षेत्र के एक पीड़ित ने रिपोर्ट दी थी कि कुछ दिनों पहले हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ व उसके साथी सुनियोजित षडयंत्र के तहत पीड़ित को जबरन उसके घर के बाहर से उठा कर ले गए और जान से मारने की धमकी देकर तहसील कार्यालय बडगांव में ले पहुंचे और वहां पीड़ित की जमीन का एग्रीमेंट करा लिया, इसके बाद पीड़ित की बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित से 35 लाख 50 हजार रूपये जबरन वसूले। मामले में एक कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह की भूमिका भी संदिग्ध पायी गयी, जिस पर उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस udaipur police ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया और अब एक के बाद एक गिरफ्तारियां कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version