Site iconSite icon AR Live News

यूडीए ने 14 करोड़ की जमीन माफियाओं से करवाई मुक्त

UDA demolished illegal constructions on government landUDA demolished illegal constructions on government land

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने आज बुधवार को राजस्व ग्राम धोल की पाटी और गुखर मगरी में बड़ी कारवाई की। यहां पक्के निर्माण और बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर करीब 14 करोड़ की सरकारी जमीन भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त करवा ली।(uda Udaipur)

यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम धोल की पाटी स्थित आराजी संख्या 217 जो रिकार्ड अनुसार नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर के नाम दर्ज है । इस भूमि पर कब्जा कर 15 पक्की बाउंड्रीवाल के साथ ही एक पक्का मकान बनाया जा रहा था। यूडीए तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा के नेतृत्व में अवैध बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस जमीन की वर्तमान में बाजार दर करीब 10 करोड़ रूपए है।(uda Udaipur)

यूडीए टीम ने राजस्व ग्राम गुखर मगरी के आराजी संख्या 1059 से 1065 पर अवैध रूप से करीब 250 मीटर एरिया में बाउंड्रीवाल बनाकर सरकारी जमीन पर किए कब्जे को भी ध्वस्त कर दिया। यह जमीन नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर के नाम दर्ज है। इस जमीन की वर्तमान में बाजार दर करीब 4 करोड़ है।

उदयपुर में कई भू माफिया अभी भी सक्रिय है जो सरकारी जमीनों पर कब्जे कर पहले कच्च्ची कोट या बाउंड्रीवाल बनाकर यह देखते है कि इस पर किसी की नजर है या नहीं। धीरे धीरे या तो उस जमीन को किसी व्यक्ति को बेचने की साजिश होती है या फिर पक्का निर्माण कर लिया जाता है। इधर यूडीए भी ऐसे माफियाओं पर पूरी नजर बनाए हुए है और मौका लगते ही यूडीए बुलडोजर चलाने की रणनीति अपना रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version