Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान पुलिस दिवस समारोह: सीएम ने वर्दी भत्ता और मैस भत्ता बढ़ाने की घोषणा की

rajasthan police divas celebration in RPArajasthan police divas celebration in RPA

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर आज बुधवार 16 अप्रेल को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी सहित उदयपुर और सभी जिलों की पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक तक के वर्दी भत्ते को 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 हजार रुपये करने तथा पुलिस निरीक्षक तक के अधिकारियों का मैस भत्ता 2400 रुपये से बढ़ाकर 2700 रुपये करने की घोषणा की। सीएम ने कांस्टेबल से पुलिस निरीक्षक तक के पुलिसकर्मियों को एक्सप्रेस श्रेणी की बसों के अतिरिक्त सेमी डीलक्स बसों में भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा भी की। rajasthan police divas celebration 2025

उदयपुर एसपी योगेश गोयल परेड का निरीक्षण करते हुए

इधर आज सुबह उदयपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में एसपी योगेश गोयल ने परेड का निरीक्षण किया, इसके बाद पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्तम, अति उत्तम और सर्वोत्तम पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में ही रक्तदान शिविर हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। 50 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया।

उदयपुर में सेवा पदक से सम्मानित हुए पुलिसकर्मी

पुलिस दिवस समारोह की पूर्व संध्या में मंगलवार शाम फतहसागर की पाल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन का वादन किया गया। कार्यक्रम में एसपी योगेश गोयल, एडि.एसपी सिटी उमेश ओझा, एडि.एसपी मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाडा, एडि.एसपी खेरवाडा अंजना सुखवाल सहित जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों सहित आमजन मौजूद रहे। फतहसागर पाल पर हुए मनमोहक प्रस्तुतियों के जरिए युवा भी इस कार्यक्रम के साथ जुड़े। मंच का संचालन पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी ने किया।

पुलिस लाइन के पास महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए जिला स्तरीय क्विज कॉम्पिटिशन हुआ। जिसमें 104 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीर जैन, द्वितीय स्थान जयवर्धन सिंह, तृतीय स्थान पार्थ नन्दवाना ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में राजकॉप नागरिक एप, यातायात नियम, साईबर अपराध और सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रश्न किए गए।

शाम को पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या में आयोजन हुआ। जिसमें जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। पुलिस कार्मिकों के बच्चों ने बेहतरीन नृत्य और गायन प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। एसपी योगेश गोयल ने पढाई, खेलकुद तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version