Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक ने स्मार्ट लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म “जिंक फ्रेट बाजार” शुरू किया

Hindustan Zinc Revolutionizes Metal Logistics with Digitally Enabled Zinc Freight BazaarHindustan Zinc Revolutionizes Metal Logistics with Digitally Enabled Zinc Freight Bazaar

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने डिजिटल-फर्स्ट लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट सिस्टम, जिंक फ्रेट बाजार की शरूआत के साथ महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहले से ग्राहकों के लिए लॉजिस्टिक्स प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इनोवेटिव लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म डिजाइन कर प्रस्तुत किया है। इस प्लेटफॉर्म में लाइव ट्रैकिंग, लॉजिस्टिक्स प्लानर, बिडिंग टूल और संबधित लॉजिस्टिक्स सर्विस पार्टनर्स जैसे फीचर्स है। Hindustan Zinc Freight Bazaar

पूर्व में जिंक खरीद प्रक्रिया के लिए ग्राहकों को लॉजिस्टिक्स तालमेल और शिपमेंट ट्रैकिंग के लिए कई प्रणालियों के बीच आवागमन की आवश्यकता होती थी। जिससे अक्सर ऑपरेशनल असुविधा होती थी। यह प्लेटफॉर्म एक सुव्यवस्थित, एंड-टू-एंड डिजिटल समाधान प्रदान करता है, जो व्यवसायिक टीमों को आसानी से महत्वपूर्ण मेटल्स की खरीद करने में सक्षम बनाता है। जिंक गैल्वनाइजेशन, स्टील को जंग से बचाने और इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, हाई-टेक मैनयूफेक्चरिंग, डिफेन्स और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिंक फ्रेट बाजार उपयोगकर्ता अनुभव पर फोकस के साथ डिजाइन होने से मजबूत उत्पादन योजना की सुविधा देता है और ग्राहकों को सही निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। इसे ग्राहकों की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

लॉन्च के अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक में हमने हमेशा महत्वपूर्ण मेटल्स की खरीद अनुभव को बढ़ाने के लिए कस्टमर फ्रर्स्ट दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी है। डिजिटलीकरण के एकीकरण के साथ, हम एक सहज, तकनीक-सक्षम अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा रहे हैं। यह प्लेटफार्म खरीद को सरल बनाता है और भविष्य के लिए तैयार आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रस्तुत इस प्लेटफार्म में लंदन मेटल एक्सचेंज एलएमई पंजीकृत विश्व स्तरीय उत्पाद स्पेशल हाई-ग्रेड जिंक, हाई ग्रेड जिंक, एशिया का पहला कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक इकोजेन, प्राइम वेस्टर्न जिंक, कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग ग्रेड जिंक, स्पेशल हाई ग्रेड जंबो जिंक, हाई ग्रेड जंबो जिंक, हिन्दुस्तान जिंक डाई कास्टिंग एलॉय थ्री, हिन्दुस्तान जिंक डाई कास्टिंग एलॉय फाइव, स्पेशल हाई-ग्रेड लीड आदि शामिल हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version