Site iconSite icon AR Live News

जॉब फेयर में जिंक कौशल केन्द्रों में प्रशिक्षित 200 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

Nearly 200 students secure jobs at Zinc Kaushal Kendra's Job Fair 2Nearly 200 students secure jobs at Zinc Kaushal Kendra's Job Fair 2

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित जिंक कौशल उदयपुर द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें बीपीओ, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, माइक्रोफाइनेंस और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों के 30 नियोक्ता एक साथ आए। जॉब फेयर में उदयपुर, दरीबा और जावर क्षेत्र के 200 से अधिक प्रशिक्षु युवा प्रतिभागियों ने भाग लेकर रोजगार प्राप्त किया। Hindustan Zinc skilling project Zinc Kaushal Kendra Job Fair

हाल ही जिंक कौशल केन्द्र ने रोजगार मेले का आयोजन कर उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के लगभग 500 ग्रामीण युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायता की। इस जॉब फेयर में एचडीएफसी बैंक, सज्जन पैलेस, अन्नपूर्णा फाइनेंस, आर्कगेट, रिलायंस रिटेल, पैरेलल होटल्स और कई अन्य कंपनियों ने भाग लिया।

जॉब फेयर में युवाओं के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें हिन्दुस्तान जिंक की हेल्थ एण्ड फिटनेस ब्रांड एंबेसडर सूफिया सूफी भी शामिल थीं। अल्ट्रामैराथन रनर और यूथ आइकन सूफिया ने अपनी दृढ़ता और जुनून की यात्रा को साझा कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया, उन्हें बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके प्रेरक संबोधन ने युवा उम्मीदवारों को गहराई से प्रभावित किया।

नियोक्ताओं ने उद्योग-संबंधित कौशल पर अपने विचार प्रस्तुत किये। हाल ही जिंक कौशल केन्द्र ने रोजगार मेले का आयोजन कर उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के लगभग 500 ग्रामीण युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायता की। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की प्रमुख कौशल विकास पहल जिंक कौशल केंद्र ने 40 प्रतिशत महिलाओं सहित 7 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को बाजार-प्रासंगिक कौशल प्रदान कर प्रदेश और देश में रोजगार प्राप्त करने में मदद की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version