जय-जय-जय महावीर तुम्हारी, मां त्रिशला के नन्दन अवतारी पर झुमें श्रोता
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक महोत्सव के नौवें दिन एक शाम महावीर के नाम भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। जय-जय-जय महावीर तुम्हारी, मां त्रिशला के नन्दन अवतारी, महावीर जन-जन के हैं प्यारे, मेरी झोपड़ी के भागण्ण्ण्,वीर जी महावीर जी जैसे विभिन्न भजनों को सुनकर मौजूद श्रावक-श्राविकाएं भक्तिमय होकर झूम उठे और पूरे वातावरण महावीर के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। Mahavir Jayanti mahotsav in udaipur : devotional Bhajan sandhya
भक्ति संध्या में अतिथि उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता, उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन, शहर विधायक ताराचंद जैन, महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत का मेवाड़ी पगड़ी व उपरणें से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ।
जनसमूह से शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक महोत्सव के 13 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में नौवें दिन भक्ति संध्या का आयोजन शुभ केसर गार्डन में किया गया था। बैंगलोर के राष्ट्रीय ख्यातनाम संगीतकार विपिन पोरवाल ने अपनी भक्तिमय गीतों से समां बांध दिया। फत्तावत ने भक्ति संध्या आयोजन में मौजूद जनसमूह से शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

