Site iconSite icon AR Live News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गीतांजली हॉस्पिटल में हुए नेशनल कॉम्पिटिशन: स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

geetanjali-hospital-celebrates-world-health-day-2025-with-organising-national-competitiongeetanjali-hospital-celebrates-world-health-day-2025-with-organising-national-competition

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नेशनल क्विज कॉम्पिटिशन, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, रील मेकिंग सहित अन्य कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। क्विज में संस्थान के 261 मेडिकल स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और अंतिम चरण तक आते आते चार टीमों के तीन छात्रों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन और नॉलेज के लिए विजेता के रूप में चयनित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल दीक्षित ने किया। geetanjali hospital celebrates world health day 2025 with organising national competition

सभी चरणों को पार कर चिकित्सा एवं मानव स्वास्थ्य संबंधी सभी कठिन प्रश्नों के जवाब देने वाले विजेता छात्रों को डीन डॉ. संगीता गुप्ता द्वारा मैडल और सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया गया। क्विज का संचालन डॉ. अंजना वर्मा एवं डॉ. मेधा माथुर ने किया और डॉ. अमित कुमार नेशनल क्विज कॉम्पिटिशन के नोडल अधिकारी रहे। कार्यक्रम में प्रसूति एवं स्त्री विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा और बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजय मंडोत ने निर्णायक की भूमिका निभायी।

पोस्टर प्रतियोगिता में स्वस्थ शुरुआत, आशावान भविष्य थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 245 छात्रों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही रंगोली और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं ने आयोजन को और भी रंगारंग बना दिया।

Exit mobile version