Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर सीआईडी सीबी में पेश हुए कांग्रेस नेता डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

Congress leader Dotasara and tika ram jully appeared in CID CB udaipur from kota collectory protest caseCongress leader Dotasara and tika ram jully appeared in CID CB udaipur from kota collectory protest case

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान कलेक्ट्री में जबरन घुसने के प्रयास और इस दौरान हुई धक्का-मुक्की मामले की जांच उदयपुर सीआईडी सीबी कर रही है, मामले में सीआईडी सीबी की ओर से प्रदर्शन में शामिल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को नोटिस दिए गए थे, जिस पर आज सोमवार को डोटासरा और टीकाराम जूली उदयपुर में सीआईडी सीबी के कार्यालय में पेश हुए और एडिएसपी अनिल मीणा को मामले में बयान दिए। Congress leader Dotasara and tika ram jully appeared in CID CB udaipur from kota collectory protest case

बयान देने के बाद उन्होंने सीआईडी सीबी कार्यालय के बाहर आकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजस्थान सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि सरकार के मंत्री मदन दिलावर पर एक दर्जन से ज्यादा मामले हैं,​ जिस पर भी सरकार को गौर कर आगे बढ़ाना चाहिए।

गोविंद डोटासरा ने बताया कि गत महीनों में कोटा देहात की ओर से सरकार के खिलाफ जनता के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। उसमें मैं खुद और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हुए थे। प्रदर्शन शांति पूवर्क किया था और सरकार की समस्याओं को लेकर हमने आवाज उठाई थी। प्रदर्शन दिन में किया था, लेकिन सरकार के दबाव में रात को हमारे खिलाफ एक गलत एफआईआर दर्ज कराई गयी। उसी को लेकर आज हमारे बयान दर्ज किए गए हैं।

जनता के कल्याण और समाधान के लिए हमने आवाज उठाई, लेकिन प्रतिपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास किए गए और जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी। जो आरोप हम पर लगाए गए हैं, वह राजनीतिक और उच्च अधिकारियों के दबाव में हुआ है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि हमने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की की, जबकि हमने ऐसा नहीं किया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version