Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के कुख्यात बदमाश को दुबई जाकर धरदबोचा

rajasthan police ADG Dinesh MN direction AGTF team arrest aditya jain alias toni from dubai active member of lawrence bishnoi gangrajasthan police ADG Dinesh MN direction AGTF team arrest aditya jain alias toni from dubai active member of lawrence bishnoi gang

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस विश्नोई-रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय बदमाश आदित्य जैन उर्फ टोनी को दुबई जाकर धरदबोचा है। एडीजी एजीटीएफ-क्राइम ब्रांच दिनेश एमएन के निर्देशन में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम दुबई से आदित्य जैन को लेकर आज शुक्रवार को जयपुर पहुंची है। डीआईजी योगेश यादव और एएसपी नरोत्तम वर्मा ने इंटरपोल से समन्वय कर आदित्य जैन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। कुचामन सिटी का रहने वाला आदित्य जैन उर्फ टोनी दुबई में फरारी काट रहा था। lawrence bishnoi gang active member arrested from dubai

पुलिस ने बताया कि बदमाश टोनी रंगदारी की धमकी और आपसी संवाद के लिए दुबई से कॉल कर कंट्रोल रूम चला रहा था। लॉरेंस विश्नोई गैंग द्वारा व्यापारियों को धमकाने के लिए की जाने वाली कॉल वह इसी कंट्रोल रूप से अरेंज करता था। जिससे वे आपस में बात करते और बड़े कारोबारियों-व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकाते थे। रंगदारी, धमकी और फायरिंग के कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

पुलिस टीम ने आदित्य के दुबई में स्थित ठिकाने का पता लगायाख् इसके बाद सीबीआई के जरिए यूएई की अथॉरिटी को इसकी जानकारी दी। यूएई अथॉरिटी ने आदित्य जैन को हिरासत में लिया और राजस्थान पुलिस को एक टीम भेजने के लिए कहा। इस पर एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में सीआई रविंद्र प्रताप सिंह, सुनील जांगिड़, कमलेश, हेड कांस्टेबल रमेश और सन्नी की टीम दुबई पहुंची और टोनी को हिरासत में लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version