Site iconSite icon AR Live News

15 दिन में नीलाम होंगे जब्त बजरी और अन्य खनिज: अवैध खनन के खिलाफ अभियान

illegal mining in rajasthan sand and other minerals will auction in 15 days after seizureillegal mining in rajasthan sand and other minerals will auction in 15 days after seizure

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त बजरी व अन्य खनिज की 15 दिन में नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनिज परिवहन गतिविधियों में जब्त वाहनों को 21 अप्रेल तक न्यायालयों से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर उन्हें भी नीलामी किया जाएगा। illegal mining in rajasthan : sand and other minerals will auction in 15 days after seizure action of mines department and police

प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी रविकान्त ने शुक्रवार को खनिज भवन में मुख्यानलय सहित फिल्ड अधिकारियों से वर्चुअली बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं।

टी. रविकान्त ने कहा कि कार्रवाई के दौरान जब्त बजरी, अन्य खनिज व वाहन पुलिस थानों में या अन्य स्थल पर लंबे समय तक रखे रहने से छीजत की संभावना रहती है। साथ ही जब्ती का उद्देश्य भी पूरा नहीं होता और राज्य सरकार को राजस्व भी नहीं मिल पाता। ऐसे में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए 15 दिन में नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। जब्त वाहनों को 21 अप्रेल तक न्यायालयों से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर उन्हें भी नीलामी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों के डेलिनियेशन और प्लॉट व ब्लॉक तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के साथ ही इनकी नीलामी की समय रहते कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि वैध खनन को बढ़ावा दिया जा सके। वर्चुअल बैठक में ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी सुनील कुमार वर्मा, जेएलआर गजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर, एमपी मीणा, वाईएस सहवाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर फील्ड स्तर पर एसएमई एमई और एएमई स्तर के अधिकारी शामिल रहे। illegal mining in rajasthan : sand and other minerals will auction in 15 days after seizure action

निदेशक माइंस दीपक तंवर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभाग अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ औचक अभियान की आवश्यक तैयारियां की जा रही है। फील्ड अधिकारियों को अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती से नियमित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस पीआर आमेटा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version