Site iconSite icon AR Live News

संसद बजट सत्र में वक्फ बिल पेश

waqf bill in lok sabha minority minister kiren rijiju tables waqf amendment bill in parliament budget sessionwaqf bill in lok sabha minority minister kiren rijiju tables waqf amendment bill in parliament budget session

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। संसद के बजट सत्र में आज बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को पारित करने पेश किया। इसका उद्देश्य 1995 के वक्फ अधिनियम में संशोधन करना है। विधेयक पर 8 घंटे की चर्चा होगी। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने इस विधेयक का विरोध किया और इसे विभाजनकारी बताया। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल 2024 लोकसभा में पेश करते हुए कहा बिल के जरिए वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को कानूनी दायरे में लाए जाने का प्रस्ताव है।

रिजिजू ने कहा कि वक्फ बोर्ड को हम सेक्युलर, इनक्लूसिव बनान चाहते हैं, अब शिया भी रहेंगे, सुन्नी भी रहेंगे, बोहरा, मुस्लिम बेकवर्ड और महिला व नॉन मुस्लिम एक्सपर्ट रखने का प्रावधान रखा गया है। किरेन रिजिजू ने संसद में बिल पेश करने के दौरान मुसलमानों को भरोसा दिलाया कि किसी भी मस्जिद पर कोई कार्रवाई का प्रावधान इस बिल में नहीं है। ये सिर्फ संपत्ति का मामला है, धार्मिक संस्थानों से इस बिल का कोई लेना देना नहीं है। इसमें किसी भी धार्मिक स्थल-मस्जिद की व्यवस्था में किसी भी तरह के हस्तक्षेप का कोई प्रावधान नहीं है। वक्फ बोर्ड कानून के दायरे में होगाए इसमें कुछ भी कानून के उलट नहीं किया जाएगा।

रिजिजू ने पिछली यूपीए सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने चुनाव से पहले 5 मार्च 2014 को 123 प्राइम प्रॉपर्टी को दिल्ली वक्फ बोर्ड को ट्रांसफर कर दीं थी। रिजिजू ने कहा अगर हमने आज यह संशोधन बिल पेश नहीं किया होता, तो जिस इमारत संसद भवन में हम बैठे हैं, उस पर भी वक्फ संपत्ति होने का दावा किया जा सकता था। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में नहीं आती तो कई अन्य संपत्तियां भी गैर-अधिसूचित हो गई होती।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा, सरकार अल्पसंख्यकों के प्रति सहानुभूति दिखा रही है, लेकिन उनकी डबल इंजन सरकार ने लोगों को सड़कों पर ईद की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि लोकसभा में उनके कितने अल्पसंख्यक सांसद हैं।

सपा नेता अखिलेश यादव ने बिल का विरोध करते हुए इसे मुस्लिमों से उनके घर-दुकान छीनने की साजिश बताया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा वक्फ प्रॉपर्टी मुस्लिम समुदाय के लिए बैकबोन है। यह पूरी तरह धार्मिक संस्था है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version