Site iconSite icon AR Live News

सट्टे में डूबे 15 लाख तो बोट से फतहसागर में कूदा युवक दूसरे दिन भी नहीं मिला…, इधर एक युवती का शव मिला

udaipur girl dead body found in fatehsagar during search operation of man who jumped in fatehsagar from running boatudaipur girl dead body found in fatehsagar during search operation of man who jumped in fatehsagar from running boat

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर की फतहसागर झील में चलती बोट से कूदा युवक दूसरे दिन बुधवार को भी नहीं मिल सका है। आज सुबह से ही सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीमों ने फतहसागर में उसकी तलाश शुरू की, पूरे दिन तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल सका। इधर बोट से बरामद हुए युवक के मोबाइल के जरिए पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है। युवक का तो कुछ पता नहीं चल सका, लेकिन सर्च कर रही सिविल डिफेंस की टीम को फतहसागर झील में देवाली छोर के पास एक युवती का शव बरामद हुआ है। udaipur man who jumped in fatehsagar from running boat loses 15 lakh rs in online gambling

प्राथमिक जानकारी के अनुसार चलती बोट से कूदा युवक जालोर का सायला निवासी दिनेश पुरोहित बताया जा रहा है। पुलिस ने बोट से बरामद हुए युवक के मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क किया तो युवक के भाई ने पुलिस को बताया है कि युवक दिनेश पुरोहित मुंबई में काम करता था और ऑनलाइन सट्टे में उसके 15 लाख रूपए डूब गए थे। इस कारण से वह काफी तनाव में चल रहा था। हालांकि फतहसागर में कूदा युवक दिनेश पुरोहित ही है, इस बात की पुष्टि उसके मिलने के बाद ही हो सकेगी।

सिविल डिफेंस टीम के मुकेश सेन ने बताया कि युवक बोट से फतहसागर में जिस जगह कूदा था, वहां और आसपास रेस्क्यू टीमों ने पूरे दिन तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। झील में पानी के अंदर काफी ज्यादा घास होने से कुछ दिख नहीं रहा है और हम कांटा डाल रहे हैं तो बार-बार घास ही आ रही है।

सिविल डिफेंस की टीम युवक को तलाश ही रही थी कि बुधवार शाम सूचना आयी कि फतहसागर के देवाली छोर पर पाल पर बनी छतरी के पास एक युवती का शव मिला है। इस पर सिविल डिफेंस की टीम ने युवक का सर्च ऑपरेशन वहीं रोका और युवती का शव निकालने के लिए देवाली छोर की तरफ गयी। टीम ने शव बाहर निकाल लिया है। पुलिस परिजनों की पड़ताल कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version