Site iconSite icon AR Live News

गणगौर उद्यापन में दिखा सामाजिक उत्साह

Gangaur festival Shri Chitragupt Sabha Mathur Samaj UdaipurGangaur festival Shri Chitragupt Sabha Mathur Samaj Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। श्री चित्रगुप्त सभा माथुर समाज उदयपुर की ओर से आयोजित गणगौर उद्यापन समारोह में सामाजिक उत्साह नजर आया।(Gangaur festival Mathur Samaj)

श्री चित्रगुप्त सभा माथुर समाज के मुख्य सचिव दिनेश माथुर ने बताया कि समाज की 12 महिलाओं ने गणगौर महोत्सव में उद्यापन किया। महिलाओं ने गणगौर माता और ईसर जी के साथ फूलों की होली खेल माहौल धर्ममय बना दिया। कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष भुवनेश्वर माथुर, उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद माथुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।(Gangaur festival Mathur Samaj)

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई। इसमें अदिति माथुर, रागिनी माथुर, खुशी माथुर, नीतिका माथुर और सांची माथुर ने लोक नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक सचिव योगिता माथुर ने बताया कि उद्यापन करने वाली उमा माथुर, चंचल माथुर, योगिता माथुर, अलका माथुर, रागिनी माथुर, अदिति माथुर, रेखा नरेंद्र माथुर, नीतिका माथुर, अमिता माथुर, प्रियंका माथुर, वर्षा पंचोली और रेखा राजकुमार माथुर का समाज की तरफ से सम्मान किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version