Site iconSite icon AR Live News

ब्यावर में हुए गैस रिसाव में गोदाम मालिक सहित तीन की मौत, 2 की हालत गंभीर

beawar nitrogen gas leakage at chemical factory three died and 50 in hospitalbeawar nitrogen gas leakage at chemical factory three died and 50 in hospital

ब्यावर,(एआर लाइव न्यूज)। ब्यावर जिले में सोमवार रात तेजाब फैक्ट्री के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस की रिसाव के हादसे में गोदाम मालिक सहित तीन की मौत हो गयी है, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं, जिन्हें ब्यावर से अजमेर रैफर किया गया है। गैस रिसाव से क्षेत्र के 50 से अधिक लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ ही तबियत बिगड़ गयी, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने फैक्ट्री के नजदीक के कई घरों को खाली करवाया गया है, वहीं गैस के असर से कई पशुओं की भी मौत हो गयी। beawar nitrogen gas leakage at chemical factory three died and 50 in hospital

पुलिस के अनुसार हादसे में गोदाम मालिक सुनील सिंघल सहित क्षेत्र के नरेंद्र सोलंकी 40 और दयाराम 52 की मौत हो गयी है, वहीं दो क्षेत्रीय निवासी बाबूलाल 54 और लक्ष्मी देवी 62 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के 50 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीती रात क्षेत्र में गैस रिसाव की सूचना पर तत्काल पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे थे। क्षेत्रवासियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, हताहतों को अस्पताल पहुंचाया और फैक्ट्री के आस-पास के घरों को खाली करवाया। इधर पानी के छिड़काव के साथ बचावदल के लोगों ने बमुश्किल टैंकर का ढक्कन बंद कर रिसाव बंद किया। अब स्थिति नियंत्रण में हैं।

जानकारी के अनुसार तेजाब फैक्ट्री के गोदाम में नाइट्रोजन गैस का टैंकर खाली हो रहा था। काफी गैस खाली कर दी गयी थी, टैंकर में कितनी गैस बची है, यह चेक कर रहे थे कि अचानक रिसाव शुरू हो गया। श्रेमिक तो वहां से भाग निकले, तभी गोदाम मालिक सुनील सिंघल ने वहां खड़े रहकर पानी का छिड़काव शुरू कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और फायरब्रिगेड को सूचना दी। सुनील सिंघल के 80 प्रतिशत फैफड़े खराब हो गए, इससे वे बेहोश हो गए। गैस का रिसाव इतना तेजी से हुआ कि कुछ ही देर में गैस क्षेत्र में फैल गयी और लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकलकर्मियों की तबियत तक बिगड़ गयी।

कलेक्टर डॉ महेंद्र खडगावत ने गौदाम को सीज करने के आदेश दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इधर मृतक नरेन्द्र के परिजनों ने 15 लाख रूपए के मुआवजे की मांग की है, परिजनों ने कहा प्रशासन मुआवजा देगा, तब ही शव लेंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में जहां-कहीं भी आबादी के बीच इस तरह की कैमिकल फैक्ट्री या गोदाम चल रहे हैं, उन्हें वहां से बंद कर दूसरी जगह शिफ्ट करवाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version