चिकित्सकों ने अहमदाबाद रैफर किया : पचास प्रतिशत से ज्यादा झुलसीं
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस की सीनियर लीडर 79 वर्षीय गिरिजा व्यास सोमवार को उदयपुर के दैत्यमगरी स्थित उनके घर में पूजा करते समय चुन्नी (दुपट्टे) में आग लगने से गंभीर झुलस गयीं। परिजनों ने टॉवल और पानी डालकर आग बुझाई, तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। परिजन उन्हें तत्काल जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने परिजनों के कहने पर उन्हें अहमदाबाद रैफर किया है। udaipur congress leader Girija Vyas
उम्रदराज हैं और पचास प्रतिशत से ज्यादा झुलसीं, इसलिए स्थिति गंभीर
गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि वे हर दिन एक-डेढ़ घंटे पूजा करती हैं, सोमवार को भी वे पूजा कर रही थीं। दोपहर करीब पौन बारह बजे वे आरती करके खड़ी हुई थीं, गले में चुन्नी थी। जिसका पल्लू आगे की तरफ लटक रहा था, वहीं दीपक नीचे रखा था। पूजा के दौरान नमन करने के लिए थोड़ा झुकी ही थीं, कि उनकी चुन्नी ने दीपक से आग पकड़ ली।
घटना की जानकारी मिलते ही कई शुभचिंतक व्यास के निवास पहुंचे
चंद सैकंड में आग ने उन्हें घेर लिया। उनकी आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन दौड़ कर आए। टॉवल और पानी से आग बुझाई और उन्हें तत्काल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति स्थिर होने पर परिजनों के कहने पर चिकित्सकों ने उन्हें अहमदाबाद रैफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही व्यास के कई शुभचिंतक उनके निवास पहुंचे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

