Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान सर्वश्रेष्ठ निवेश स्थल बन रहा है: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

State Level Investment Fest in jaipurState Level Investment Fest in jaipur

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर में निवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन और नीतिगत सुधारों के माध्यम से राजस्थान को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश स्थल बनाने का काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हस्ताक्षरित निवेश प्रस्तावों में से 3 लाख करोड़ के एमओयू की आज ग्राउण्ड ब्रेकिंग की गई है।(State Level Investment Fest)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए त्रिस्तरीय रिव्यू मेकैनिज्म बनाया है। हर विभाग और जिले में डेडिकेटेड टीम बनाई, जो एमओयू की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष आवंटन नीति 16 मार्च से 30 अप्रैल तक निष्पादित होने वाले सभी नये एमओयू पर भी लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आगामी 11 और 12 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन भी करेगी।(State Level Investment Fest)

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 18 नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने जा रही है। नए औद्योगिक क्षेत्रों को अलग.अलग सेक्टर्स की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है, ताकि प्रदेश मैन्यूफैक्चरिंग का पावर हाउस बन सके। मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन के गुवाहाटी, भुवनेश्वर, रांची, पुणे, दिल्ली, दुबई, म्यूनिख, रियाद, टोक्यो, सिंगापुर, मेलबर्न, नैरोबी, कम्पाला और दोहा में 14 नए चैप्टर्स खोलने की घोषणा भी की। समारोह को उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान प्राकृतिक संसाधनों, मानव पूंजी और आर्थिक संभावनाओं से परिपूर्ण है, जो इसे निवेशकों के लिए स्वर्ग बनाता है। हम 5 वर्षों में सरकारी क्षेत्र में 4 लाख और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे। एसीएस (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, प्रमुख शासन सचिव राजस्व दिनेश शर्मा, प्रमुख शासन सचिव खेल एवं युवा मामले भवानी सिंह देथा, रीको की प्रबंध निदेशक शिवांगी स्वर्णकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में निवेशक मौजूद थे।

निवेश उत्सव के तहत उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम सुखाड़िया रंगमंच पर हुआ। शहर विधायक ताराचंद जैन,संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी,कलेक्टर नमित मेहता,यूडीए आयुक्त राहुल जैन, निगम आयुक्त राम प्रकाश और एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ सहित जिले के कई निवेशक मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version