जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में जिप्सी सफारी के लिए एक व्यक्ति ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की सिफारिश का फर्जी लेटर तक बना लिया। रणथंभोर पहुंचने पर उस व्यक्ति ने जब वन अधिकारियों को वह लेटर दिखाकर जिप्सी की व्यवस्था के लिए कहा तो अधिकारियों को संदेह हुआ। पड़ताल और पूछताछ में लेटर फर्जी निकला। ranthambore tiger reserve forest officer caught man with fake letter of madhya pradesh cm for gypsy booking
वन विभाग ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की सफारी देने के लिए जिप्सी देने की सिफारिश का फर्जी लेटर लाने वाले अशोक जैन नाम के व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि अशोक जैन ने इससे पहले तो मुख्यमंत्री के फर्जी लेटर का कोई दुरूपयोग तो नहीं किया। जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह अशोक जैन नामक व्यक्ति एमपी सीएम का पत्र लेकर रणथंभौर पहुंचा था।
पत्र में 5 लोगों को सरकारी जिप्सी में निशुल्क सफारी कराए जाने की सिफारिश लिखी थी। वन विभाग के अधिकारियों ने शक होने पर आरोपी से पूछताछ की, पूछताछ के बाद पत्र का फर्जी होना पाया गया। वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर सवाई माधोपुर कोतवाली के सुपुर्द किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

