निगम क्षेत्र में बढ़ेगी 1.22 लाख की आबादी : मांगी आपत्ति
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर शहर से लगी हुई ग्राम पंचायत के 48 गांव को उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि इन सभी ग्राम पंचायत के 48 गांवो को निगम क्षेत्र में सम्मिलित करते हुए 80 वार्डों में समायोजन किया गया है। जिसका संपूर्ण विवरण तैयार कर दिया गया है। साथ ही तैयार विवरण पर आपत्तियां भी आमंत्रित की गई है। 17 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। Udaipur nagar nigam includes 48 villages, nagar nigam has completed the survey of 80 wards, objection invited
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 25 मार्च 2025 को आदेश जारी कर शहर से लगी हुई 6 ग्राम पंचायत के 15 राजस्व गांव को नगर निगम में सम्मिलित किया गया। अब सम्मिलित किए गए गांव की संख्या 33 से बढ़कर 48 हो गई है। इन गांवों को सम्मिलित करने के पश्चात अब निगम क्षेत्र की कुल जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 4.51 से बढ़कर 5.73 लाख हो गई है। निगम द्वारा परिसीमन कर कुल 80 वार्डो के गठन किया गया है। अब निगम द्वारा तैयार 80 वार्डो पर आपत्ती आमंत्रित की गई है। आयुक्त ने कहा कि यदि इन वार्डो के गठन में किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय (प्रशासन) कार्यालय कमरा नंबर 251 में या नगर निगम के मिनी मीटिंग हॉल में लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
इन पंचायतों को किया सम्मिलित
ग्राम पंचायत भोईयों की पंचोली का राजस्व ग्राम भोईयों की पंचोली, टीला खेड़ा, डांगीयों की पंचोली, धुणी माता का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र, ग्राम पंचायत मटून का राजस्व ग्राम खेड़ा कानपुर, मटून, पनवाडी, कमलोद, खबरडीया का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र, ग्राम पंचायत मनवाखेडा का राजस्व ग्राम एकलिंगपुरा, ग्राम पंचायत ढीकली का राजस्व ग्राम ढीकली एवं वाडा ध् बाडा, ग्राम पंचायत अम्बेरी का राजस्व ग्राम अम्बेरी, राजस्व ग्राम जिंक स्मेल्टर और नलाफला का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र है।
7 हजार जनसंख्या होगी प्रत्येक वार्ड की, दो वार्ड सबसे बड़े
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि निगम द्वारा 80 वार्डो के पुनर्गठन की प्रक्रिया संपूर्ण कर ली गई है। प्रत्येक वार्ड में जनसंख्या का अनुपात लगभग 7117 रखी गई है। नगर निगम द्वारा गठित 80 वार्डों में से वार्ड संख्या 1 एवं वार्ड संख्या 80 सबसे बड़े है जिसमें करीबन 9000 की जनसंख्या है।
वेबसाइट पर उपलब्ध है संपूर्ण जानकारी
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि परिसीमन पश्चात जिन 80 वार्डो का गठन किया गया है उनकी समस्त जानकारी नगर निगम की वेबसाइट www.udaipurmc.org पर उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें संपूर्ण 80 वार्ड का कुल क्षेत्रफल, नक्शा, कुल जनसंख्या साथ ही वार्ड सीमा क्षेत्र इत्यादि विवरण का स्पष्ट रूप से सम्मिलित किया गया है। कोई भी व्यक्ति नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त संपूर्ण जानकारी वहां से प्राप्त कर सकता है एवं डाउनलोड भी कर सकता है। इसी के साथ नगर निगम के नोटिस बोर्ड पर भी 80 वार्डो का नक्शा लगाया गया है कोई भी व्यक्ति नगर निगम में आकर भी उसका अवलोकन कर सकता है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

